कवर्धा

सर्वर और नेटवर्क समस्याओं के बीच ऑनलाइन उपस्थिति से वेतन भुगतान का आदेश अव्यावहारिक : फेडरेशन** कवर्धा,,कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

सर्वर और नेटवर्क समस्याओं के बीच ऑनलाइन उपस्थिति से वेतन भुगतान का आदेश अव्यावहारिक : फेडरेशन**

कवर्धा,,कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कवर्धा,,छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला कबीरधाम द्वारा आज जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम को लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के पत्र क्रमांक स्था.1/राज./दे./2026/2201, दिनांक 27.07.2026 के संबंध में ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर वेतन आहरण किए जाने के निर्देश पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।

फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा ने बताया कि संचालनालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार केवल ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर वेतन आहरण करना वर्तमान परिस्थितियों में व्यावहारिक नहीं है। प्रदेश के अनेक विद्यालयों में सर्वर, नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा तकनीकी समस्याओं के कारण ऑनलाइन उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति में तकनीकी त्रुटियों के कारण किसी भी शिक्षक या कर्मचारी का वेतन प्रभावित होना न्यायसंगत नहीं है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में सभी शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति नियमित रूप से ऑफलाइन उपस्थिति पंजी में दर्ज की जाती है तथा उसका सत्यापन संबंधित प्रधान पाठक/प्राचार्य द्वारा किया जाता है। इसलिए ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह सुचारु होने तक वेतन आहरण प्रमाणित ऑफलाइन उपस्थिति पंजी के आधार पर किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई है।

फेडरेशन ने आशा व्यक्त की है कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शासन एवं शिक्षा विभाग इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए किसी भी शिक्षक का वेतन तकनीकी कारणों से प्रभावित नहीं होने देगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला कबीरधाम के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा, जिला संयोजक राजेंद्र कुमार शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष केशलाल साहू, शंकर लाल पाली, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र चंद्रवंशी, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष धर्मदास कुर्रे, झूमुक लाल बंछोर, सरजू नेताम, संजय साहू, उमेश ठाकुर, मुकेश चंद्रवंशी, राजेश भगत, रामचंद्र साहू, प्रदीप मंडावी, विपिन, ओसन साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button