कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

बकरा चोरी के आरोपियों को चंद घंटे में कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बकरा बकरी खरीदने के बहाने रेकी करते थे आरोपी।

चोरी कर माल खपाने गोपालपुर म.प्र. की ओर भाग रहे थे।

कवर्धा,,कबीरधाम जिले के थाना कुकदुर क्षेत्र के प्रार्थी आशाराम मरकाम पिता गंगाराम मरकाम उम्र 35 साल साकिन चांटा थाना कुकदुर जिला कबीरधाम द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। कि दिनांक-13.03.2024 के शाम 04.00 अपने मवेशियों और बकरियों को जंगल से चराकर वापस घर आया और कोठा में मवेशियों व बकरी-बकरा को चारा पानी देकर घर का काम करने लगा, कि रात्रि 08.15 बजे अपने कोठा में जाकर देखा तो एक लाल-काले रंग का बकरा नहीं दिखा, जिसे आस पास पडोस व जंगल में कुंढने पर नहीं मिला जिसे कोई अज्ञात् चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना कुकवुर में अपराध क्रमांक 34/24 धारा 457,380 भाववि. कायम कर विवेचना में लिया गया। हालात से थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार किया जाकर तत्काल माल-मुल्जिम पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया तथा थाने में टीम गठित कर आरोपिय के पता तलाश हेतु रवाना किया गया। दौरान विवेचना के माल-मुल्जिम पता तलाश के सूचना प्राप्त हुआ। कि एक प्लेटिना मो.सा. क्रमांक- सी.जी. 28 क्यू 1928 के चालक द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ बोरी में बकरा भरकर मेलकी-गोपालपुर म.प्र. की ओर जा रहे है। मुखबीर सूचना के आधार पर माल अफरा तफरी होने की अदेशा को देखते हुये हमराम स्टॉफ एवं प्रार्थी व गवाहों के साथ उक्त चोरी गये मशरूका एवं आरोपी पसासाजी हेतु भेलकी जंगल की ओर रवाना हुये दिखा जिसे सामने से मो.सा. आते रोकने का प्रयास किया गया किन्तु उक्त मो.सा. चालक द्वारा तेज गति से मो.सा. को चलाते जंगल की ओर भाग गया। जिसे घेराबंदी कर पकडा गया, पकडे गये संदेही महावीर पिता धनीराम पनरिया उम्र 34 साल साकिन झलरी पुलिस चौकी खुड़िया थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग. तथा उत्तम पिता बहोरन साकत उम्र 48 साल साकिन आछीडोंगरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली के कब्जे से एक नग लाल-काले रंग के बकरा किमती 8000/रू. को बरामद कर प्रार्थी एवं गवाहों से पहचान कराया गया। जो आशाराम मरकाम निवासी चांटा का बकरा होना पहचान किये मौके पर समस्त पंचनामा, विवेचना कार्यवाही किया जाकर पकडे गये आरोपी महावीर पनरिया निवासी झलरी एवं उत्तम साकत निवासी आछीडोंगरी के द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द, सउनि. शिवेन्द्र मोहन उपाध्याय, प्रआर. ओंकार सिंह, आरक्षक सुनील नामय, संदीप पाण्डेय, दूजराम सिन्द्राम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़