उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से आठ दिव्यांगजनों की जिंदगी में लौटी खुशियां

मोटर चलित स्कूटी पाकर दिव्यांगजन हुए खुश

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिव्यांगों के सपनों को दी नई उड़ान

कवर्धा,। जब इरादे मजबूत हो तो शारीरिक अक्षमता को भी हार मानना पड़ता है। आज ऐसे लोग भी है जो अपनी दिव्यांगता को कमजोरी न मान, जिंदगी में आगे बढ़ कुछ करने की कोशिश करते है और इस कोशिश में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं भी दिव्यांगजनों की सपनों में उड़ान भरने का कार्य कर रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के आठ दिव्यांगजनों की जिंदगी में खुशियां लौटी है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने विधायक निधि से आज जिला कार्यालय परिसर में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के आठ दिव्यांगों को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय दृष्टि एवं बाधितार्थ विद्यालय सिंघनपुरी के कक्षा पहली में अध्यनरत हंसराज साहू और पोषण साहू को ब्रेल लिपि कीट प्रदान किया। साथ ही श्रीमती सुशीला को श्रवणयंत्र प्रदान किया।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा दिव्यांगजनों से पेट्रोल चलित ट्रायसायकल भेंट करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता करने से मुझे सुखद अनुभूति मिल रही है। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल से दिव्यांगजनों की राह अब सामान्य व्यक्ति की तरह आसान हो जाएगी। सभी दिव्यांगजनों ने उपमुख्यमंत्री के इस प्रसायों की सराहना की और इस बहुमूल्य उपहार के लिए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का आभार व्यक्त किया। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल पाकर दिव्यांगजन खुश हुए। दिव्यांगजनों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनके सपनों को नई उड़ान दी है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों से कहा कि सभी दिव्यांग भाई सड़क सुरक्षा नियमों का पालना सुनिश्चित करें और स्कूटी चलाते समय आवश्यक रूप से हेलमेट लगाएं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिव्यांगों का हौसला बढाते हुए कहा कि दिव्यांग अपनी क्षमताओं को पहचानें और उसके अनुरूप एक लक्ष्य बनाकर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि एक सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करते हुए दिव्यांग समाज और देश के निर्माण में महत्त्वपूर्ण रचनात्मक योगदान दे सकते हैं।

08 हितग्राहियों को मिला पेट्रोल चलित ट्रायसायकल

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना से 01 लाख 23 हजार 279-01 लाख 23 हजार 279 रूपए की लागत से 08 हितग्राहियों को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल का वितरण किया। इन हितग्राहियों में ग्राम पंचायत घोटिया निवासी श्री धरमदास डहरिया, कैलाश नगर निवासी श्री अशोक सिन्हा, कवर्धा निवासी श्री नागेश कुंभकार, ग्राम पंचायत ढ़ोगईटोला निवासी श्री छबिलाल साहू, ग्राम पंचायत खाम्ही निवासी श्री तुलस कुमार, ग्राम पंचायत मैनपुरी निवासी श्री कमलू साहू, ग्राम पंचायत जेवड़न निवासी श्री राकेश कुमार, ग्राम पंचायत केशमर्दा निवासी श्री मुकेश को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र साहू, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री रवि राजपुत, श्री ईश्वरी साहू, श्री श्रीकांत उपाध्याय, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री एसएस कुर्रे, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमती अभिलाषा पण्डा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़