अंतरराष्ट्रीय

 महाशिवरात्रि के दिन महाकाल की नगरी में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीयों से जगमगाया उज्जैन

 महाशिवरात्रि के दिन महाकाल की नगरी में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीयों से जगमगाया उज्जैन
उज्जैन,,कबीर क्ररांति

उज्जैन,,भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन के माथे पर सज गया। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां महज 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए। 14 हजार वॉलंटियर्स ने इन दीयों को जलाया। इस दौरान यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की पांच सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। उज्जैन के डीएम आशीष सिंह के मुताबिक गिनीज बुक की टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया।

 शिवराज ने पत्नी के साथ की शुरुआत
उज्जैन में आज शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव सायरन बजने के साथ ही स्वयंसेवकों ने दीपक प्रज्वलित शुरू कर दिया। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए। सभी दीपों के प्रज्वलित होने के बाद 05 सदस्यों वाली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने जलते दीपक को गिनती शुरू कर दी। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी। इससे पूर्व सुबह से पूजन-अर्चन का कार्यक्रम शुरू हो गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह के साथ-साथ तमाम गणमान्य लोग और अधिकारीगण उपस्थित थे।

शिवराज सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि आज महाशिवरात्रि है। बाबा महाकाल के दर्शन किए उज्जैन की जनता ने तय किया महाशिवरात्रि अद्भुत तरीके से बनाएंगे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ को दीप अर्पित करने का फैसला किया, पूरी अवंतिका आज भगवान शिव की भक्ति में दीपों की ज्योति से जगमग रही है। भगवान महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि सब की मनोकामना पूर्ण करें।

अयोध्या में जले थे नौ लाख दीये
भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन ने अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा गया। गौरतलब है कि अयोध्या में दीपावली पर अयोध्या में 09 लाख दीपक जलाए गए थे। तब इस आयोजन को रिकॉर्ड भी गिनीज बुक में जगह दी गई थी। 

Spread the love

Related Articles

Back to top button