कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले 01 आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट दर्ज होने के महज चंद घंटे के भीतर आरोपी पुलिस हिरासत में।

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक- 206/2024 धारा-420,467, 468,471 भा.द.वी. पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।

कवर्धा,,,कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली में  प्रार्थी निलेश पिता दिनेश चंद्रवंशी उम्र 23 वर्ष साकीन लालपुर कला थाना पिपरिया जिला कबीरधाम के द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि मैं कक्षा 12वी तक पढाई किया हूँ, और वर्तमान में पुलिस भर्ती के लिए कलपात्री मैदान कवर्धा मे भाग दौड का अभ्यास करता हूँ, अभ्यास के दौरान मुझे पता चला कि संजय जांगडे प्रेक्टिस करने वाले लडको को राष्ट्रीय स्तर का खेल कुद प्रमाण पत्र बनाकर देता है। जिससे भर्ती में लगाने से उसका अतिरिक्त लाभ होने का पता चला। संजय जांगडे बहुत से प्रेक्टिस करने वाले लडको को खेलकूद का प्रमाण पत्र राष्ट्रीय स्तर का बनाकर देता है। पता चला तो मै भी संजय जांगडे से चर्चा कर प्रमाण पत्र देने की बात बोला, तब संजय जांगडे ने मेरे से 12,000/ रूपये नगद लेकर फुटबाल खेल का राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र बनाकर दिया है। जो फर्जी है, ऐसा मुझे पता चला है। ऐसे फर्जी प्रमाण पत्र से कई लड़कों का भविष्य खराब होने की सम्भावना का मुझे पता चला है। जिसके कारण मैं फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वालो के खिलाफ सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही चाहता हूँ। की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक-206/2024 धारा 420, 467, 468, 471 भा.द.वी. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप. निरीक्षक सुश्री शांता लकड़ा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु थाने में विशेष टीम का गठन कर तत्काल रवाना किया गया। जहां जल्द ही पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुआ और महज चंद घंटो के भीतर आरोपी
संजय जांगडे पिता राधेश्याम जांगडे उम्र 34 साल साकिन सोनपुरी रानी वर्तमान पता कैलाश नगर कवर्धा को गिरफ्तार किया गया। विवेचना दौरान प्रार्थी एवं अन्य गवाहों से पूछताछ करने पर 20 से 25 अलग-अलग लोगों से 12000-12000 रुपये प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लेकर ठगी करना पाया गया है। जिस पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिवत उचित वैधानिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़