छत्तीसगढ़

 13 सितंबर से गुरु चलेंगे सीधी चाल, इन 6 राशियों के आएंगे अच्छे दिन

 13 सितंबर से गुरु चलेंगे सीधी चाल, इन 6 राशियों के आएंगे अच्छे दिन

: इन राशियों के लिए गुरु का मार्गी रहेगा लाभदायक
: ब्रह्मांड में सभी ग्रह अपने-अपने समय पर गोचर करते रहते हैं। इसी क्रम में देवगुरु बृहस्पति 13 सितंबर दिन रविवार को अपनी ही राशि धनु में मार्गी होने जा रहे हैं। इससे पहले 30 जून को गुरु धनु राशि में गोचर कर चुके थे और अब यहीं से सीधी चाल चलने वाले हैं। बृहस्पति को देवताओं के गुरु माना गया है। इसलिए बृहस्पति को मार्गी होना सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। बृहस्पति को सुख-सुविधाओं, संपत्ति और धन का कारक माना जाता है। ऐसे में बृहस्पति का वक्री होना कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों को अशुभ। हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुरु जब सीधी चाल चलेंगे तो इन 6 राशियों के अच्छे दिन आएंगे…
: मेष राशि: व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा
राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना लाभदायक रहेगा। व्यापार में आपको नई साझेदारी से लाभ होगा और इसमें भाइयों को पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स के साथ जो गतिरोध चल रहा था, वह समाप्त हो जाएगा। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा और परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिकता की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। साथ ही अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी।
 वृषभ राशि: संपत्ति में इजाफा होगा
का मार्गी होना आपके लिए फायदा लेकर आया है। कई दिनों से चल रही उलझन खत्म हो जाएगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और समाज में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। मित्रों की मदद से समय पर आपका प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। परिवार में आपकी स्थिति में इजाफा होगा और अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। संतान के भविष्य की चिंता समाप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा।
 सिंह राशि: नए अवसरों की प्राप्ति होगी
: आपकी राशि के लिए गुरु शुभ समाचार लेकर आएंगे। अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। राजनीति से संबंधित लोगों से फायदा होगा। छात्रों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पुराने रिश्तों में सुधार आएगा और नए अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जिससे माहौला खुशनुमा रहेगा। कुछ नया सीखने का जिज्ञासा बढ़ेगी।
 वृश्चिक राशि: शुभ समाचार प्राप्त होगा
: वृश्चिक राशि के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी और कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। सरकार की मदद से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। पैतृक संपत्ति का विवाद हल हो जाएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको फायदा होगा। नौकरी तलाश करने वाले जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है, जो हर मार्ग पर आपका साथ देगा।
 मकर राशि: दूसरों पर निर्भरता कम होगी
आपकी राशि के लिए गुरु का मार्गी होना कामयाबी लाएगा। आपकी दूसरों पर निर्भरता कम होगी और आत्मनिर्भर बनने की इच्छा प्रबल होगी। ऑफिस में सही निर्णय आपको कामयाबी तक पहुंचाएंगे। पारिवारिक बिजनस में बढ़ोतरी का विचार मन में आएगा, जिसमें भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। विदेश जाने वालों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
 कुंभ राशि: समाज में सम्मान बढ़ेगा
: मार्गी होने से आय के नए स्रोत के बारे में पता चलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा, इसके लिए आयोजन भी हो सकता है। परिवार में बढ़ोतरी की संभावना है। जीवन में आपको नई दिशा की प्राप्ति होगी। साथ ही पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस समय आप ऊर्जावान रहेंगे और जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसमें 100 फीसदी देंगे। ऑफिस में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और आय में वृद्धि होगी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button