कवर्धाछत्तीसगढ़देशराज्य

कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के हाथो होगा करोडो की लागत से बनी अनुसूचित जनजाति कन्या शिक्षा परिसर ,पंजीयक कार्यालय सहित गौठानों लोकार्पण : कन्हैया अग्रवाल

 कवर्धा : समूचे छत्तीसगढ़ सहित कबीरधाम जिले में  गुरूवार एक अगस्त को हर्ष और उल्लास के साथ परंपरागत ढंग से हरेली तिहार मनायेंगे। कवर्धा विकासखंड के पंचायत मुख्यालय बिरकोना और पंडरिया विकासखंड के पंचायत मुख्यालय गौरकांपा में आयोजित जिला स्तरीय हरेली तिहार में वन मंत्री  मोहम्मद अकबर और विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर नवनिर्मित अनुसूचित जनजाति कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव (महराजपुर) ,जिला पंजीयक कार्यालय सहित 33 गौठानों का लोकार्पण भी करेंगे।

उक्त बाते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल ने अपने आवास में आयोजित प्रेस वार्ता में कही । उन्होंने बताया नवनिर्मित अनुसूचित जनजाति कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव (महराजपुर) जिले के लिए बड़ी सौगात है जो कि 11 करोड़ 66 लाख की लागत से बनी है .

उन्होंने बताया कि वन मंत्री मो. अकबर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 17 गौठानों का लोकार्पण करेंगे। इनमें बिरकोना, धरमपुरा, मानिकचौरी, ति.नवागांव(लिमो), बदराडीह, बिरनपुर, घोंघा, मिनमिनिया मैदान, अचनाकपुर, बांधा, खारा, नेवासपुर, पंडरिया, घानीखुंटा, भेलवाटोला, बचेड़ी एवं धनगांव (बिडोरा) शामिल है। इसी तरह पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोलह गौठानों का लोकार्पण विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर करेंगे। इनमें रमपुरा(कु.दनिया), बिरेन्द्र नगर, सेमरिया, बीसाटोला, भाटकुन्डेरा, मजगांव, राजपुर, गौरकांपा(दुल्लापुर), लोखान, मुनागडीह(सिंगपुर), पोलमी, मंझोलीरवन, उदका, बिरमपुर(लिम्हईपुर), मुनमुना एवं बोड़तराखुर्द शामिल है।

इसी तरह   वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण तथा विधि एवं विधायी कार्य मंत्री  मोहम्मद अकबर हरेली तिहार के अवसर पर नवनिर्मित अनुसूचित जनजाति कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव (महराजपुर) का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर  सहित वरिष्ट कांग्रेसी,  जनप्रतिनिधि  और जिला अधिकारी उपस्थित रहेंगे। 
 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हरेली के अवसर पर  सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रामीण खेलकूद-गेड़ी दौड़, खो-खो, कबड्डी, फुगड़ी, बिल्लस आदि भी आयोजित होंगे। कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ व्यजनों के स्टॉल भी लगेंगे। पौधारोपण भी होगा तथा खेलकूद के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा . 

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button