: राजनांदगांव। भाजपा नेता के भतीजे की फैक्ट्री में छापा

: फैक्ट्री में बनाई जा रही थी प्रतिबंधित पॉलीथिन
 भाजपा नेता राजा मखीजा के भतीजे नवीन मखीजा की है फैक्ट्री
 4 ट्रक पालीथिन की गई जप्त
बसंत शर्मा
राजनांदगांव। शहर में अमानक प्लास्टिक के कैरी बैग पर प्रतिबंध होने के बाद भी कैरी बैग बनाने का काम धड़ल्ले से जारी है । सूचना के आधार पर नगर निगम ने आज गठुला क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए 540 किलो पॉलीथिन के कैरीबैक को जप्त किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के राजा मखीजा के भतीजे नवीन मखीजा की फैक्ट्री है।
स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने की दिशा में राजनांदगांव नगर निगम के द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। वहीं पर्यावरण बचाने के लिए भी प्लास्टिक के कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाया गया है , लेकिन प्रतिबंध के बाद भी शहर में कई दुकानों में कैरी बैग उपलब्ध हो रहे हैं । वहीं कुछ फैक्ट्रियों में अमानक पॉलीथिन बनाने का काम भी धड़ल्ले से जारी है ।
प्रशासन को सूचना मिली थी कि शहर के गठुला क्षेत्र में संचालित वेलकम पॉलीमर्स में प्रतिबंधित प्लास्टिक के कैरी बैग बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर राजनांदगांव एसडीएम और नगर निगम आयुक्त अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने छापामार कार्रवाई करते हुए वेलकम पॉलीमर्स से लगभग 2 हजार किलो पॉलीथिन जब्त किया गया है। इस मामले में फैक्ट्री संचालक का नवीन मखीजा का कहना है कि वे हैंडल वाले कैरी बैग नहीं बनाते हैं और उन्हें जानकारी नहीं थी कि किसी प्रकार का भी पॉलिथीन के कैरी बैग नहीं बनाना है।
नगर निगम के द्वारा प्लास्टिक के कचरे से मुक्ति दिलाने के लिए बाजार और अन्य क्षेत्रों में लगातार छापेमार कार्रवाई कर अमानक पॉलीथिन को जब्त करने का काम किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग पॉलिथीन बनाने में लगे हुए हैं। इसी वजह से में पॉलीथिन बेचे जा रहे हैं और राजनांदगांव शहर प्लास्टिक के कचरे से मुक्त नहीं हो पा रहा है। इस मामले में नगर निगम आयुक्त का कहना है कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है यह क्षेत्र निगम क्षेत्र से बाहर है , लेकिन इस क्षेत्र में बनने वाला प्लास्टिक निगम क्षेत्र में आकर बिकता है। इस वजह से वे सहायक टीम के रूप में उक्त कार्रवाई में मौजूद हैं।
राजनांदगांव एसडीएम की मौजूदगी में प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई में हजारों किलो प्लास्टिक के कैरी बैग और रॉ-मैटेरियल जब्त हुआ है। एसडीएम मुकेश रावटे का कहना कि शासन के द्वारा 15 अगस्त तक शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का निर्देश मिला है जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
: राजनांदगांव शहर के गठुला में संचालित इस फैक्ट्री में भारी मात्रा में प्लास्टिक जप्त होने से शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में काफी वक्त लगेगा। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की गई और संबंधित फैक्ट्री संचालक के खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया है

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़