
रात्रि में संदिग्ध अवस्था में घुमने वाले असामाजिक तत्वों की खैर नहीं थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
कवर्धा डी एन योगी
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर.कुजूर , उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी.आर.मण्डावी के मार्गदर्शन पर चोरी एवं नकबजनी के अपराध पर अंकुल लगाने थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार गस्त / पेट्रोलिंग कराया जा रहा है इसी तारतम्य में गस्त के दौरान 1 . देवेन्द्र जायसवाल पिता स्व.संतोष जायसवाल उम्र 21 साल साकिन रामनगर कवर्धा। 2.विख्यात झारिया पिता बृजकिशोर उम्र 20 साल साकिन स / लोहारा थाना स / लोहारा। 3.शुभम निषाद पिता थानेश्वर निषाद उम्र 23 साल साकिन स / लोहारा थाना स / लोहारा। 4.किशन जायसवाल पिता नूतन जायसवाल । उम्र 19 साल साकिन रानीगांव थाना लोरमी जिला मुंगेली हाल वार्ड नं 1 रामनगर कवर्धा थाना कवर्धा को संदिग्ध अवस्था में घुमते हुये मिले जिन्हे नाम पता पूछने पर गलत नाम – पता बता रहे थे, जिनके विरूद्ध इस्तगाशा क्रमांक 34/2021 धारा 109 जाफौ . के तहत् कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय कवर्धा के समक्ष पेश किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में सउनि कौशल साहू , आर .203 भरतनाथ योगी , आरक्षक 456 हिरेन्द्र साहू , आर .509 संदीप शुक्ला , आर .267 राकेश सिन्हा सैनिक -80 अनिल पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा है।



