इंडक्शन कोर्स के लिए सिंगापुर जाएंगे ये पांच IPS अफसर,,,
दुर्ग /–  छत्तीसगढ़ पुलिस के पाँच अफसर इस माह के अंत में इन्डक्शन कोर्स के लिए सिंगापुर जायेंगे। विदेश में ट्रेनिंग करने से पहले सभी अधिकारी हैदराबाद स्थित पुलिस अकादमी में करीब एक माह तक अध्ययन और सुरक्षा के मसले पर विशेष कार्यशाला में भी भाग लेंगे। ये सभी अधिकारी लगभग 45 दिन की ट्रेनिंग के पश्चात छत्तीसगढ़ में वापसी होगी। ये पाँचों अधिकारी संभवत: 26 अगस्त को प्रशिक्षण के लिए रायपुर से हैदराबाद रवाना होंगे

बताया जाता है कि, केन्द्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकार ने 1997-98 बैच के पाँच आईपीएस अफसर नौवीं बटालियन दंतेवाड़ा के सेनानी शशिमोहन सिंह, एसटीएफ बघेरा के कमांडेन्ट राजेश कुकरेजा, सातवीं वाहिनी भिलाई के सेनानी विजय अग्रवाल, चौथी वाहिनी माना रायपुर के कमाण्डेन्ट रामकृष्ण साहू व रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर जायेंगे।

शशिमोहन सिंह और राजेश कुकरेजा राज्य पुलिस सेवा के 1997 बैच के अफसर है जबकि, राजेश अग्रवाल विजय अग्रवाल और रामकृष्ण साहू 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है। इस सभी पाँचों अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड होने के बाद सरकार द्वारा प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। करीब एक माह से अधिक सिंगापुर में प्रशिक्षण के पश्चात् पाँचों अधिकारी हैदराबाद से सिंगापुर के लिए रवाना होकर लगभग 10 दिन से अधिक सिंगापुर पुलिस के बीच प्रशिक्षण हासिल करने के पश्चात् छत्तीसगढ़ इनकी वापसी होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस के ही कांकेर पुलिस अधीक्षक के.एल.ध्रुव व राजनांदगाँव के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप भी इसी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 10 अगस्त को हैदराबाद और सिंगापुर से ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़