:  वोरा और आयुक्त  की  बढ़ सकती है मुश्किलें, निर्वाचन आयोग से शिकायत करने जा रही भाजपा
दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा और दुर्ग निगम आयुक्त सुनील अग्रहरि मुश्किल में दिख रहे हैं। उनकी ये मुश्किलें भाजपा बढ़ा सकती है। भाजपा दोनों के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत करने जा रही है।

इसका फैसला शनिवार को आयोजित भाजपा पार्षद दल की बैठक में लिया। इस बैठक में मेयर चंद्रिका चंद्राकर समेत पार्षदों ने तय किया कि ठगड़ाबांध गहरीकरण मामले में दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा और निगम आयुक्त सुनील अग्रहरि के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत की जाएगी।

Spread the love

You missed