कवर्धादुर्ग

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर 25 सितंबर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

कवर्धा,। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 25 सितंबर को आ रहे है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार श्री अकबर सुबह 11 बजे रायपुर से सड़क मार्ग होते हुए दोपहर एक बजे कवर्धा आयेंगे। वे दोपहर एक बजे जिला अस्पताल कवर्धा का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से सायं 4.30 बजे तक विभिन्न भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके तहत सहसपुर लोहारा रोड ठाट के पास विप्र भवन के बाजू में सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 27 में मुक्तिधाम के पास रेवाबंद तालाब के सामने सामुदायिक भवन, ईदगाह के पास सामुदायिक भवन, मजगांव रोड शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन, कोटवारी सामुदायिक और वार्ड क्रमांक 9 में संत रविदास मंदिर के बाजू में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन शामिल है। वन मंत्री श्री अकबर सायं 6 बजे से सांत्रि 7 बजे तक शौर्य सभा भवन वार्ड क्रमांक 19, 21, 22 और वार्ड क्रमांक 23 से और रात्रि 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक खालसा स्कूल में वार्ड क्रमांक 24, 25, 26 और वार्ड क्रमांक 27 से संबंधित राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात् रात्रि 9 बजे कवर्धा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button