रायपुर

 परिवार सहित सड़क पर उतरे  कर्मचारी, सरकार से की  मांग

 परिवार सहित सड़क पर उतरे  कर्मचारी, सरकार से की  मांग

रायपुर। नियमितीकरण सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर अनियमित कर्मचारियों ने रैली निकाली। इस रैली में सभी कर्मचारी अपने परिवार सहित शामिल हुए। छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के बैनर तले अनियमित कर्मचारियों ने रैली निकाली। बूढ़ा तालाब से बैनर-पोस्टर लिए नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने सप्रे स्कूल तक रैली निकाली। कर्मचारी नियमितीकरण करने के साथ निकाले गए कर्मचारियों की बहाली की मांग करते हुए चल रहे थे। अनियमित कर्मचारियों ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को नियमित नहीं कर रही है, और दूसरी तरफ उन्हें निकला जा रहा है। रैली के बाद कर्मचारियों मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button