अमरकंटक में 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय सम्मेलन, देशभर के स्वतंत्रता सेनानी परिवार होंगे शामिल कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ — देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

अमरकंटक में 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय सम्मेलन, देशभर के स्वतंत्रता सेनानी परिवार होंगे शामिल
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ — देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
अमरकंटक। 26 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के अमरकंटक स्थित श्रीयंत्र महामेरू शक्तिपीठ, सोनमुड़ा रोड, जिला अनूपपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी (कनखल, हरिद्वार), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी सहित विभिन्न प्रांतों के सेनानी परिवार शामिल होंगे।
कबीरधाम जिला अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार यदु ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक स्वामी शरदपुरी महाराज होंगे, जबकि संयोजक चंद्रप्रकाश बाजपेयी हैं।
कबीरधाम जिले से डॉ. नरेश कुमार यदु, इंजी. एस.एस. जैन, नरोत्तम महोबिया, महेश महोबिया, गुरुप्रसाद शर्मा एवं डॉ. सूर्यकांत भारती राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को एक मंच पर लाना और उनके योगदान को सम्मान देना है।


