कवर्धा

: नशा मुक्ति अभियान: लोहारा कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, नशे से दूर रहने का दिया संदेश** लोहारा कॉलेज से गूंजा नशामुक्ति का संदेश! विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, युवाओं से की नशा छोड़ने की अपील।** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ — देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट

: नशा मुक्ति अभियान: लोहारा कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, नशे से दूर रहने का दिया संदेश**

लोहारा कॉलेज से गूंजा नशामुक्ति का संदेश! विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, युवाओं से की नशा छोड़ने की अपील।**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ — देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट

सहसपुर लोहारा। शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय में माय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) एवं रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर्यटन वर्मा उपस्थित रहे। वहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती के.एस. परिहार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई।

रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नारों और संदेशों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, प्राध्यापकगण, एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संदेश साफ है—नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां! नशामुक्त युवा ही स्वस्थ और मजबूत भारत की पहचान हैं।

: लोहारा कॉलेज से गूंजा नशामुक्ति का संदेश! विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, युवाओं से की नशा छोड़ने की अपील।

Spread the love

Related Articles

Back to top button