कवर्धादुर्ग

प्रभारी सचिव श्रीमती पिल्ले ने लाइबलीहुड काॅलेज का निरीक्षण किया

प्रभारी सचिव श्रीमती पिल्ले ने लाइबलीहुड काॅलेज का निरीक्षण किया
कवर्धा। कबीरधाम जिले की प्रभारी और उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती रेणजी पिल्ले ने सोमवार को जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय से लगे महराजपुर स्थित लाईबलीहुड काॅलेज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने काॅलेज में उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया तथा संबधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार, जिला रोजगार अधिकारी श्री जय प्रकाश कौशिक, तहसीलदार कवर्धा श्री मनोज रावटे सहित काॅलेज के अधिकारी उपस्थित थे

Spread the love

Related Articles

Back to top button