लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा* *लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम राम्हेपुर में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा उनके आदर्शों और लोककल्याणकारी कार्यों को स्मरण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रपाल धनकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, जिलाध्यक्ष श्री भाईराम पाली, श्री मिलू साहू सहित जनप्रतिनिधिगण, गडरिया समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान विभूति थीं, जिन्होंने अपने न्यायपूर्ण शासन, जनसेवा, धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने न केवल मालवा क्षेत्र को समृद्ध और सुशासित बनाया, बल्कि देशभर में अनेक मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं और जनहित के निर्माण कार्यों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आस्था को सशक्त आधार प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन महिला सशक्तिकरण, सुशासन, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने धैर्य, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए समाज के लिए आदर्श स्थापित किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया और अपने शासनकाल में न्याय, समानता एवं लोककल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके विचार और कार्य आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सम्मान और अधिकारों को लेकर कबीरधाम में उठी बड़ी मांग कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीरधाम में करोड़ों की संपत्ति पर उठे सवाल ! कबीरधाम जिले में पिछले 10 वर्षों से जमे एक अधिकारी की संपत्ति को लेकर अब चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार संबंधित अधिकारी का बिलासपुर में लगभग 3 करोड़ रुपये का आलीशान मकान बन रहा है। आम जनता सवाल उठा रही है कि आखिर सरकारी नौकरी में इतनी बड़ी संपत्ति कैसे खड़ी हो रही है? क्या इसकी निष्पक्ष जांच होगी? क्या आय से अधिक संपत्ति के मामले में जिम्मेदार एजेंसियां कार्रवाई करेंगी? जिले में पहले भी भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों ने सुर्खियां बटोरी हैं, जिससे अब लोगों का शक और गहरा गया है। जनता पूछ रही है — क्या लंबे समय से एक ही जिले में जमे अधिकारियों पर प्रशासन मेहरबान है? क्या राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई नहीं हो रही? आखिर करोड़ों की संपत्ति का स्रोत क्या है? यदि मामले की निष्पक्ष जांच हो जाए तो कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट