जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से युवा कांग्रेस नेता भोला धुर्वे ने ठोकी अपनी दावेदारी ।
कवर्धा,डी,एन, योगी
,कवर्धा,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कवर्धा जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से युवा कांग्रेस नेता भोला धुर्वे ने ठोकी अपनी दावेदारी क्षेत्र के मतदाताओं सेक्टर प्रभारियों बूथ प्रभारियों के समर्थन से जिला पंचायत क्षेत्र 6 के लिए कांग्रेस पार्टी से सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ रहे हैं । वहीं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दुखीराम धुर्वे के सुपुत्र भोला धुर्वे एवं उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव में मेहनत कर पार्टी को मजबूत करते हुए भारी बहुमत से इस क्षेत्र में लीड दिलाया था । विपक्ष में रहते हुवे इस क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करते हुए धरना आंदोलन किया और यहां की जनसमस्याओं को लेकर के लगातार आवाज उठाते रहे । बोड़ला से तरेगांव से दलदली तक सड़क निर्माण मुआवजा सहित अन्य मांगो को लेकर भी जेल जाने तक कार्य किया गया ।
वही जिला पंचायत क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों और बूथ प्रभारियों का पूरा समर्थन भोला धुर्वे को मिल रहे हैं जिससे उनकी दावेदारी मजबूत और सशक्त मानी जा रही हैं ।




