देशरायपुर

राहुल गांधी 28 जनवरी को आ सकते हैं छत्तीसगढ़, बस्तर और रायपुर में सभा कराने की तैयारी

रायपुर : मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ लाने का प्रयास किया जा रहा है. उनका दौरा 28 जनवरी को हो सकता है. हमारी कोशिश है कि राहुल गांधी इस दौरान प्रदेश की जनता को संबोधित भी करे. बस्तर और रायपुर में सभा कराने की तैयारी है.

इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है. छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राहुल गांधी बस्तर और रायपुर में सभा कर सकते हैं. राहुल गांधी को किसानों के बीच ले जाने की तैयारी पीसीसी ने शुरू कर दी है.

संभावना है कि राहुल गांधी बस्तर प्रवास के दौरान उन किसानों के बीच जा सकते हैं जिनकी जमीनें कांग्रेस ने लौटाई है. मतलब टाटा के जमीन अधिग्रहण से प्रभावित रहे किसानों को बीच ले जाने की तैयारी कांग्रेस की है.

Spread the love

Related Articles

Back to top button