देशमध्यप्रदेश

पत्नी की हत्या कर कटा सर, लेकर थाने पहुंचा पति, मचा हडकंप

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुरैना ज़िले में एक व्यक्ति पत्नी की हत्या करने के बाद उसका कटा सर लेकर थाने पहुंच गया. घटना बुधवार की है.

चबंल के क्षेत्र में आनेवाला मुरैना ज़िला राजधानी भोपाल से तक़रीबन 450 किलोमीटर से ज़्यादा दूर है.

मुरैना के पुलिस अधीक्षक रियाज़ इक़बाल ने बताया, “मामला बुधवार को सामने आया जब कल्याण शाक्यवार अपनी पत्नी का सिर काट के थाने में पहुंच गया था रिपोर्ट करने के लिये. उसने बताया कि उसी ने अपनी पत्नी की हत्या की है. उसे फ़ौरन गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. गांव में भी पुलिस को लगाया गया है.”

इस मामले में माना जा रहा कि पति को अपनी पत्नी पर शक था कि उसके संबंध किसी और से हैं जिसकी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया.

पुलिस की जानकारी के मुताबिक़, मुरैना ज़िले के महुआ थाने के केदारपुरा गांव में कल्याण शाक्यवार उर्फ़ गब्बर और उसकी पत्नी पंकज रहते थे.

दोनों में तक़रीबन हर रोज़ लड़ाई होती थी. बुधवार के दिन भी दोनों में कहा सुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि कल्याण ने पंकज का सिर कुल्हाड़ी से काट डाला.

उनकी शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी. इनके तीन बच्चे भी हैं.

पंकज की हत्या करने के बाद कल्याण उनका सिर हाथ में लेकर महुआ थाने पहुंच गया. हाथ में महिला के सिर को देखकर सभी घबरा गये. कल्याण को उसके बाद गिरफ़्तार कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि जो वजह सामने आ रही है उसमें घरेलू झगड़े के साथ ही पति का शक भी एक वजह थी. पुलिस फ़िलहाल जांच में जुटी है.

पुलिस का कहना है कि जिस वक़्त कल्याण ने इस घटना को अंजाम दिया उस वक़्त घर पर सबसे बड़ा बेटा अमन था जिसकी उम्र 7 साल बताई जा रही है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था. इस बीच पुलिस ने उस कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है जिससे हत्या की गई.

Spread the love

Related Articles

Back to top button