बालोद : पुलवामा में आंतकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के बाद बालोद में में जश्न का माहौल है, बालोद में कई संगठनों ने खुशी का इजहार करते हुए मंगलवार को जमकर जश्न मनाया।सैनिक शौर्य सम्मान में नगर में शाम 7 बजे वाहन रैली निकाली गई। सैनिक शौर्य सम्मान के तहत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मोटरसायकल रैली नया बस स्टेण्ड स्थित भारत माता की प्रतिमा से भारत माता की गगन भेदी नारे व् पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से ऐतिहासिक रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर जम कर पटाखे भी फोड़े गए। धीरज चोपड़ा ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में घुसकर जिस तरह से भारतीय वायु सेना ने कार्रवाई किया है उससे देश को अपने वीर सैनिकों पर गर्व है। यह पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है, आने वाले समय में भारत पाकिस्तान में चल रहे सभी आतंकी कैम्प को नष्ट कर आतंकवाद का समूल नष्ट करने का काम करेगा। सगठन के कार्यकर्ताओं ने वायु सेना के पायलट और देश की सरकार को बधाई देते हुए कहा कि यह ऑपरेशन यहीं पर समाप्त न किया जाए बल्कि संपूर्ण रूप से आतंकी कैंपों को खत्म करने तक यह ऑपरेशन जारी रहे। वहीं बालोद के विभिन्न सगठनो ने भारतीय सेना एवं भारत सरकार को इस हमले के लिए बहुत-बहुत बधाई दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ समूचा देश सरकार के साथ खड़ी है। Spread the love Post navigation मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया मीडिया कर्मी सम्मान निधि बढ़ाए जाने सहित पत्रकारों के लिए तीन बड़ी घोषणाए एयर स्ट्राइक : पाकिस्तानी सेना के कब्जे में 54 घंटे गुजारने के बाद घर आया विंग कमांडर अभिनंदन, स्वागत में दीवाने हुए लोग