देश

राहुल ग़ांधी का एक बड़ा एलान , कांग्रेस की सरकार बनी तो देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को सालभर में मिलेंगे 72 हज़ार रु

नईदिल्ली : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुत बड़ा एलान किया है. उन्होंने न्यूनतम आय गारंटी देने का दावा किया. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी जीत दर्ज करती है तो सरकार देश के सबसे गरीब 20 प्रतिशत जनता को 72 हजार रुपये सालाना देगी. राहुल गांधी ने कहा,”कांग्रेस सत्ता में आयी तो 20 फीसद सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72 हज़ार रूपये सीधे अकाउंट में देंगे.”

प्वाइंट्स में समझें पूरी स्कीम…

1.    देश के गरीबों को हर साल मिलेंगे 72 हजार रुपये

2.    देश के 20 फीसदी लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3.    इस योजना के तहत देश के 5 करोड़ परिवार यानी करीब 25 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचेगा.

4.    स्कीम का नाम ‘न्याय योजना’ दिया गया है.

5.    इस स्कीम का मकसद हर व्यक्ति की आय 12,000 रुपये प्रति तक करना है.

6.    इसका मतलब अगर किसी व्यक्ति की आय 8000 रुपये महीना है, तो उसे सरकार की ओर से 4000 रुपये प्रति महीना दिया है.

7.    वहीं, अगर कोई व्यक्ति 2000 रुपए कमाता है तो उसे सरकार की ओर से 10000 रुपये प्रति महीना दिया जाएगा.

8.    राहुल गांधी की इस स्कीम के अनुसार एक व्यक्ति के लिए 72,000 रुपये रिजर्व किए गए हैं.

9.    कांग्रेस अध्यक्ष का दावा है कि जिस तरह उन्होंने मनरेगा के जरिए गरीबों को काम दिया, उसी तरह ये मनरेगा का अगला स्टेप है.

10.    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 21वीं सदी में देश में गरीबी नहीं रह सकती है, हमारी तरफ से ये गरीबी पर आखिरी वार है.

Spread the love

Related Articles

Back to top button