इस सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बाद अब कुत्तों के किये तबादले डफी रेणु और सिकंदर करेंगे सीएम हाउस की सुरक्षा,23 का हुआ ट्रांसफर भोपाल मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के बाद से कमलनाथ सरकार लगातार अधिकारियों के तबादले कर रही है. तमाम अधिकारियों को इधर से उधर भेजा जा रहा है. अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों के बाद अब सरकार ने कुत्तों का भी ट्रांसफर कर दिया है. जिसकी लिस्ट जारी कर दी गई है. आदेश के मुताबिक करीब 46 कुत्तों का तबादला किया गया है. कुत्तों के साथ-साथ उनके डॉग हैंडलर्स का भी ट्रांसफर किया गया है. जिसकी नई सूची देर शाम जारी कर दी गई है, जो इस प्रकार है. बता दें कि पुलिस विभाग में डॉग हैंडलरों के तबादले किए गए हैं. हैडलरों के साथ डॉग्स को भी इधर से उधर किया गया है. तबादला सूची में लंबे समय से मुख्यमंत्री निवास में सेवा दे रहे डॉग मास्को, जया और रीमा की विदाई करते हुए डफी, रेणु और सिकंदर की नवीन पदस्थापना दी गई है. पीटीएस डॉग 23वीं वाहिनी विसबल के द्वारा डॉग हैंडलरों को उनके डॉग के साथ तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक ड्यूटी हेतु नवीन स्थान पर पदस्थ किया गया है. Spread the love Post navigation देर रात पुरानी जेल पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, EVM की सुरक्षा पर उठाए सवाल पाकिस्तान के लिए गैर मुसलमान ज्यादा करते हैं जासूसी, बीजेपी और बजरंग दल को ISI से मिलता है पैसा- दिग्विजय सिंह