कवर्धादुर्ग

आज 14 जुलाई को जन्मदिन  पर कई अवसरों पर पर्यावरण प्रेमियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपित किये।

आज 14 जुलाई को जन्मदिन  पर कई अवसरों पर पर्यावरण प्रेमियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपित किये।

कवर्धा,पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया ने आज नगर के गांधी चौक स्थित चौपाटी में 11 पौधे रोपित किये।जिसमें रातरानी,मधुकामिनी,पारिजात,व अन्य फूल के पौधे लगाए गए,साथ ही इन पौधों की सुरक्षा व्यवस्था की। –

2-मैनपुरा निवासी हमारे समिति के अति सक्रिय सदस्य  विद्या चंद्राकर के पुत्र शोर्य चंद्राकर ने पाढ़ी मार्ग में एक नीम का पौधा रोपित कर अपने जन्म दिन को यादगार बनाया। साथ ही प्रकृति और आने वाली पीढ़ी को उपहार दिया। –

3-अधिवक्ता संघ पंडरिया के हमारे भैया श्री नवल किशोर पांडेय,  भूपेंद्र सिंह,श्री भास्कर देवांगन, क्रांति शर्मा व विशाल शर्मा ने तहसील परिसर पंडरिया में दो नीम व कदम का एक पौधा रोपित कर पर्यावरण लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।साथ ही सभी लोगों से पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण की अपील की।अधिवक्ता संघ द्वारा लगातार पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। –
4-पंडरिया निवासी हमारे शिक्षक साथी  पुष्कर कुलमित्र ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर के जोरा तालाब में एक पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया।उन्होंने सभी से पौधा लगाने व संरक्षित करने की अपील की। –

5-डोमसरा के सरपंच  संतोष सोयाम,दुर्जन चंद्राकर,गोलेश्वर व अमित ने गांव के तालाब किनारे आंवला का पौधा रोपित कर उसे सुरक्षित किया।साथ ही नियमित पानी डालने व संरक्षित करने का संकल्प लिया। – पर्यावरण समिति की ओर से आप सभी लोगों को जन्म दिन एवम पौधरोपण के लिए बहुत बहुत बधाई एवम शुभ कामनंऐ

Spread the love

Related Articles

Back to top button