बच्चे की तरह पाला बच्चे के जन्मदिन पर लगाया कटहल का पौधा बन गया पेड़,,,

सुनिल योगी,कबीर क्रांति
बागली आदिवासी बहुल ग्राम पंचायत चार बर्डी के छोटे किसान अंतर से द्वारा अपनी लड़की अनीता के जन्मदिवस पर कटहल का एक पौधा खेत की मेड पर लगाया वर्तमान में यह पौधा 12 वर्ष का होकर पेड़ बन गया है आरंभ के 5 वर्ष बाद भी इसमें कटहल फल लगने लगे थे किंतु छोटे-छोटे फल अपने आप खीर जाते थे यह सिलसिला 3 वर्ष तक चलता रहा हताश होकर इस पौधे को किसान द्वारा काटना चाहा किंतु जिस बालिका के जन्मदिन पर या पौधा लगाया उसके मना करने पर इसे सुरक्षित रूप से बड़ा किया फल नहीं देने के बावजूद भी पौधे में हमेशा खाद एवं पानी देने की क्यारी बनाई जाती पौधे के आसपास मिट्टी भी चढ़ाई जाती विगत 3 वर्षों से इसमें कटहल फल लगने लगा है वर्तमान में यह पौधा पेड़ बनकर कटहल फल से लदा हुआ है किसान अंतर सिंह का कहना है कि उनके पास मुश्किल से 3 बीघा जमीन है लेकिन 2 दर्जन से अधिक प्रकार के फल उनके बगीचे में लगे हुए हैं विशेषकर सूरजना जाम केल अनार सीताफल आम पपीता प्रमुख है इन फलों के सहारे उनका आर्थिक खर्च निकल जाता है साथ में वर्षभर हरी सब्जी भी लगाई जाती है जिसके चलते थोड़ी सी जमीन में भी इनकी गुजर-बसर अच्छी चल जाती है किसान द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने बच्चों को इसी के दम पर स्नातक पढ़ाई करवा दी है

Spread the love

You missed