मध्यप्रदेश

 बूढ़ी ,मां ,बेटे ,और पोते के जान की भीख मांगती रही ,,,,,,,और भतीजा ट्रेक्टर से कुचलता रहा

 बूढ़ी ,मां ,बेटे ,और पोते के जान की भीख मांगती रही ,,,,,,,और भतीजा ट्रेक्टर से कुचलता रहा
मध्यप्रदेश कबीर क्रांति,,, होशंगाबाद।।दो सगे भाइयों को दमभर तबतक पीटा जब तक उसके शरीर का हड्डी पसली टूटता रहा,इतना ही नहीं दोनों को ट्रैक्टर से बांधकर एक किलोमीटर तक घसीटते हुए गांव के बीचों-बीच लाया। 12 साल का बेटा बचाने आया तो उसे भी मार-मार कर अधमरा कर दिया, बूढी मां दोनों बेटों और पोते के जान की भीख मांगती रही,गिरगिरती रही लेकिन तरस तो दूर तीनों के ऊपर तब तक ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलता रहा जबतक सबकुछ टूट चुके शरीर का सांस नहीं टूटा। रूह कंपा देने वाली घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर से थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया

: बताया जा रहा है कि मुताबिक सिवनी मालवा क्षेत्र के आयपा गांव के कुंवर यदुवंशी (30), राजेंद्र यदुवंश (39) और पिता बालाराम यदुवंश ने करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने अपने चचेरे भाई और घटना के मुख्य आरोपी अनिरुद्ध यदुवंशी के घर के पास डेढ़ एकड़ जमीन खरीदी थी। घर के नजदीक होने के कारण इस जमीन को अनिरुद्ध खरीदना चाहता था लेकिन बात नहीं बन पाई। तभी से उसने अपने ही भाईयों के साथ रंजिश पाल ली। इसके बाद कभी रास्ते को लेकर, कभी पानी निकासी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा होता रहा
: बीते  शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर योजनाबद्ध तरीके से अनिरुद्ध नौ लोगों के साथ कुंवर सिंह के घर पहुंचा। वहां से दोनों भाइयों को ट्रैक्टर में बांधकर घसीटते हुए अपने घर ले गया और बेरहमी से तबतक पिटाई की जबतक सांस के सिवाय शरीर का सबकुछ टूट नहीं गया।
: इसके बाद फिर ट्रैक्टर में बांधा और गांव के बीचों-बीच सडक पर लाकर पटक दिया, दरिदंगी को देख कुंवर का 12 वर्षीय बेटा आयुष वहां अपने पिता को बचाने की कोशिश करने लगा तो अनिरुद्ध ने अपने हाथों से मासूम भतीजे को पीट-पीटकर बेजान कर दिया।बेबस मां की आखों के सामने उसके दोनों बेटों और पोते पर ट्रैक्टर चढ़ा कर कुचलता रहा और आंचल पसारे अपने बेटों और पोते की जान बख्शने के लिए गिड़गिड़ाती रही। दरिंदगी के बाद 4 आरोपियों ने ट्रैक्टर समेत थाने में जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। 

मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है, 7 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और वारदात में शामिल अन्य आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है

कबीरधाम जिले का एक मात्र समाचार पत्र,

कबीर क्रांति,9425558295

डी एन योगी ,एडीटर इन चीफ कबीर क्रांति,,

Spread the love

Related Articles

Back to top button