योगी समाज की मांग संसद में उठायेगे-सांसद श्रीमती संध्या राय आज योगी समाज द्वारा भिण्ड -दतिया की माननीय सांसद श्रीमती संध्या राय को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमे योगी समाज के लिये शिवावतार भगवान श्री श्री गोरक्षनाथ के नाम पर एक बोर्ड बनाने की मांग रखी गई । योगी समाज का प्रतिनिधि मंडल अखिल भारतीय योगी समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर योगी के नेतृत्व में माननीय सांसद भिण्ड दतिया से मिला एवं मिलकर ज्ञापन सौंपा जिसमे गृहस्थ योगी समाज की विशिष्ट संस्कृति,परंपरा के सरंक्षण हेतु आसाम सरकार की तर्ज पर केंद्रीय बोर्ड बनाये जाने की मांग रखी,माननीय सांसद द्वारा योगी समाज की मांग मानसून सत्र में उठाने का आश्वासन दिया है। हाल में योगी समाज द्वारा राष्ट्रीय स्तर अभियान के संयोजक डॉ. विपिन योगी के नेतृत्व में शिवावतार श्री श्री गोरक्षनाथ के नाम पर बोर्ड बनाने की मांग पूरे देश मे उठ रही है।ज्ञापन सौपने के दौरान मुख्य रूप से भाजपा दतिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एड.रघुवीर सिंह कुशवाह, भाजपा दतिया शहर मंडल अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता जी सहित राहुल योगी,मनोज योगी,रोहित योगी,टिंकू योगी,धर्मेंद्र गोस्वामी,दीपक राजपूत आदि मौजूद रहे । Spread the love Post navigation बच्चे की तरह पाला बच्चे के जन्मदिन पर लगाया कटहल का पौधा बन गया पेड़,,, : कोरोना से DSP की मौत…मुख्यमंत्री ने जताया शोक