: सड़क निर्माण में लगे तीन वाहनों को नक्सलियों ने फूंका, बगैर सुरक्षा चल रहा था कार्य, पुलिस ने भी दी थी चेतावनी : सुकमा । जिले में नक्सलियों की एक और कायराना करतूत सामने आई है। सड़क निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। घटना एर्राबोर थानाक्षेत्र के लेंडरा के पास की है। बताया जा रहा है कि यह सड़क निर्माण बगैर सुरक्षा के चल रहा था। वहीं पुलिस ने भी निर्माण कार्य नहीं करने की हिदायत भी दी थी। लेकिन बावजूद इसके सड़क निर्माण चल रहा था। इसी की फायदा उठाकर नक्सलियों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने एक मिक्सर मशीन और दो अन्य वाहनों में आग लगाई है। घटना की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है। Spread the love Post navigation अण्डे को लेकर अब आबकारी मंत्री ने दिया बयान, कहा – अब…. तो स्कूली बच्चों को चिकन भी मिलेगा