चार साल की बच्ची के जज्बे को एस पी ने दिया सम्मान, एक घंटे के लिए दिया अपना पद सोशल मीडिया पर वीडियो देख ऑफिस बुलाकर बढ़ाया ,मनोबल सुकमा-कबीर क्रांति कोरोना महामारी के दौर में आम लोगों को जागरूक करने व शारीरिक दूरी रखने का पाठ पढ़ाने वाली एक 4 साल की मासूम बच्ची से सुकमा एसपी शलभ सिन्हा बहुत प्रभावित हुए हैं। उन्होंने अपने दफ्तर में बुला बच्ची का सम्मान कर हौसला बढ़ाया है और एक घंटे तक एसपी की कुर्सी पर बैठाया। दरअसल, सुकमा की रहने वाली बच्ची आराध्या चांडक की एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें वह फोर्स की यूनिफार्म पहने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताते हुए लॉकडाउन व फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करती दिख रही है। आराध्या का यह वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई उनके इस जज्बे की सराहना कर रहा है। कोरोना वारियर्स के रूप में उभरी आराध्या के इस कार्य से सुकमा पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी मुग्ध हो गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए जब एसपी को आराध्या की इस पहल के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने दफ्तर में बुलाकर बच्ची का सम्मान किया। इस दौरान एसपी ने मासूम आराध्या की हौसला अफजाई की और अपनी कुर्सी में भी बैठाया। एसपी ने बच्ची का सम्मान करते हुए एक पत्र भी सौंपा है जिसमें उन्होंने आराध्या के कार्य की प्रशंसा करते हुए उज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं आराध्या ने एसपी से मुलाकात के दौरान उन्हें मास्क देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। Spread the love Post navigation सर्चिंग के दौरान वर्दीधारी नक्सली का शव सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद सुकमा डिजिटल हस्ताक्षर में अव्वल सुकमा 98 फीसदी खसरा और 97 फीसदी खातों में किया जा चुका है डिजिटल हस्ताक्षर