
सदस्यता बैठक के लिए कवर्धा प्रभारी व पूर्व गृह मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी हुए शामिल
कवर्धा:-जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला भाजपा सदस्यता समिति के बैठक सम्पन्न हुई,आज की इस आवश्यक बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भाजपा सदस्यों की संख्या को अपेक्षित 20% बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया,इस संबंध में आयोजित बैठक में सभी विधानसभा के मण्डल प्रभारी व सह प्रभारी सहित अन्य अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता शामिल हुए,आज की इस बैठक में प्रदेश नेतृत्व से नियुक्त प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी पूरे देश मे हमारे 11 करोड़ कार्यकर्ता है और इसका परिणाम हमे हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में देखने को मिला । हमे 50 प्रतिशत से अधिक मत चुनाव में मीले । भाजपा में लोकतांत्रिक व्यवस्था है हम सतत सदस्यता अभियान चलाते है हमे अधिक से अधिक लोगों तक नये मतदाताओं तक पहुँच कर उत्सव पूर्वक सदस्यता बढ़ानी है । जिला भाजपा अध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने
सदस्यता बढ़ाने अलग अलग तरीके से समाज के हर वर्ग तक पहुँचने के लिए कार्य योजना का विस्तार से वर्णन किया तथा कहा की पिछले बार से कही अधिक सदस्यता बनाने का लक्ष्य हम सब मिलकर पूरा करेंगे । जिला स्तरीय सदस्यता अभियान के लिए जिला महामंत्री गोपाल साहू को प्रभारी ,चंद्रप्रकाश चन्द्रवँशी भाजयुमो प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रभारी को सदस्यता सह प्रभारी बनाया गया है । सदस्यता अभियान की शुरुवात 6 जुलाई से होगा जो 11 अगस्त तक अनवरत जारी रहेगा । निर्धारित समय मे सदस्यता पूर्ण होने उपरांत भाजपा अपने संगठन चुनाव पूर्ण करायेगी । इस अवसर पर पूर्व विधायक मोतीराम चन्द्रवँशी, महामंत्री अनिल सिंह,ठाकुर रघुराज सिंह ,उपाध्यक्ष परेटन वर्मा,कोषाध्यक्ष सीताराम साहू,नपा उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता,भाजयुमो अध्यक्ष कैलाश चन्द्रवँशी, अजित चन्द्रवँशी,दिनेश मिश्रा,सुधीर पाण्डे,श्रीमती रति ठाकुर, सकूँन जायसवाल, चरणजीत कौर,पुष्पा पाण्डे, सुषमा चन्द्रवँशी एवं सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष ,महामंत्री,मोर्चा ,प्रकोष्ठ के पदाधिकारि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।




