सर्चिंग के दौरान वर्दीधारी नक्सली का शव सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद

जगदलपुर,ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सरहद पर माओवादियों के सुरक्षित ठिकानों में धावा बोला है| पुलिस के पास इस बात की पुख्ता सूचना थी कि-सुकमा जिला के अंतर्गत चांदामेटा, किरमिट्टी, तुलसी डोंगरी के दलदली क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति बनी हुई है। शुमार तुलसीडोंगरी पहाड़ी के जंगल में तीन दिनों से चल रहे दोनों राज्यों के संयुक्त सर्चिंग अभियान में मंगलवार को सुबह छत्तीसगढ़ के डीआरजी और एसटीएफ की टीम को सफलता हाथ लगी है। सुबह करीब 7 बजे हुए मुठभेड़ के बाद घटना स्थल से एक वर्दीधारी नक्सली का शव, हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई है।बस्तर रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा है कि घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान जगह-जगह खून के धब्बे एवं घसीटने के निशान पाए गए हैं जिससे मुठभेड़ में अन्य कई नक्सलियों के मारे जाने एवं घायल होने की संभावना है। पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।


