: नदी के बीच में हो रहा था रेत खनन, अचानक बढ़ा जलस्तर: फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर

: नदी के बीच में हो रहा था रेत खनन, अचानक बढ़ा जलस्तर: फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर
: जांजगीर। रेत खनन करने वालों के लिए बुधवार की सुबह कुछ अच्छी नहीं रही। महानदी के बीचो बीचो रेत खनन का काम जल रहा था। इस काम में पांच हाईवा वाहन लगे हुए थे। देखते ही देखते अचानक चल स्तर ऐसा बढ़ा कि हाईवा चालक व परिचालकों को अपने वाहन बीच नदी में ही छोड़कर जाना पड़ा। यह घटना जांजगीर जिले की है।
बताया जा रहा है कि महानदी का अचानक जल स्तर बढऩे से नदी के बीचो बीच रेत का खनन कर रहे पांच हाईवा ट्रक फंस गए। जिस जगह पर पहले रेत था और खुदाई चल रही थी वहीं अचानक महानदी का जल स्तर बढऩे से रेत का वो हिस्सा जहां खुदाई चल रहा था वो जल मग्न हो गया। ड्राइवर और हेल्पर ने बिना देर किए वहां से भागकर अपनी जान बचाई। यहां लगातार महानदी का जल स्तर बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे महानदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी के बीचो बीच खनन कर रहे गाडिय़ों के चालक और हेल्पर आसपास बढ़ता जल स्तर देख घबरा गए। उन्हें गाड़ी निकालने का मौका नहीं मिल पाया। जैसे तैसे सभी ने वहां से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी यहां ऐसा हो चुका है लेकिन लोग पुरानी घटनाओं से सीख लेने के बजाय बार बार जान जोखिम में डाल रहे हैं।




