रिश्वतखोर सीईओ गिरफ्तार!1 लाख की रिश्वत लेते ACB ने CEO, बाबू और भृत्य को रंगे हाथों दबोचा, जनपद पंचायत में मचा हड़कंप!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट सक्ती, छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सक्ती जनपद पंचायत के सीईओ निखिल कश्यप, बाबू अविनाश ठाकुर और भृत्य लच्छन भानू को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। क्या है पूरा मामला? ग्राम लिमतरा की सरपंच के बेटे अरुण भारद्वाज ने ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत पंचायत में निर्मल घाट और नाली निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। 8 लाख का चेक पहले जारी हो चुका था, लेकिन शेष 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के एवज में आरोपी सीईओ और बाबू ने 2 लाख रुपये कमीशन की मांग की। पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपये पहले ही ले लिए गए थे। 15 जून को ACB ने जाल बिछाकर दूसरी किश्त 1 लाख रुपये लेते हुए तीनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। रिश्वतखोरी का खेल अब नहीं चलेगा!जनता के पैसों पर डाका डालने वालों पर ACB की बड़ी चोट। तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है। , कबीरधाम जिले में भी रिश्वत खोरों के खिलाफ छापा पड़ना चाहिए,,? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation 3.76 करोड़ से अधिक की लागत से होगा बहुप्रतीक्षित ग्राम धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक सड़क निर्माण, विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन* जनआकांक्षाओं को मिली नई दिशा, विधायक भावना बोहरा ने 3.76 करोड़ की लागत से ग्राम धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट भाटापारा में गौरव का दिन* *विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट