नागपुर धान खरीदी केंद्र से 60 क्विंटल धान जब्त, कलेक्टर ने की कार्यवाही बाजार से धान खरीद कर समिति में पहुंचा था किसान बी.पी.सिंह/एमसीबी:- मनेंद्रगढ़ तहसील अंतर्गत धान खरीदी केंद्र नागपुर में मंगलवार को एमसीबी कलेक्टर पी एस ध्रुव के नेतृत्व में औचक निरीक्षण में पहुंची टीम ने 108 बोरी अमानक धान को जब्त कर समिति को सौंप दिया है। बता दे की कलेक्टर ने जिस किसान को धान के साथ पकड़ा है उसने बाजार से धान खरीदी कर समिति में खपाने के फिराक में था। अलग अलग बोरो में अलग अलग किस्म की धान देखकर कलेक्टर ने सारे धानो को बोरी से बाहर पलटवाया तो किसी में खखरा धान,किसी में पुराना धान मिला हुआ था, जो धान खरीदी के मापदंडों में अमानक निकला जिसकी जब्ती बनाने हेतु कलेक्टर ने नायब तहसीलदार निर्देश दिया जिसमे पटवारी मनीषा मिश्रा हल्का न. 4 ने सभी बोरी को जब्ती बनाकर नागपुर समिति को सुपुर्द किया गया। कलेक्टर ने बरबसपुर धान खरीदी केंद्र पहुंच कर किसानों का हाल भी जाना। *समिति प्रबंधक को हटाने की मांग* भाजपा की धान निगरानी समिति के अमित राय ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए धान खरीदी उपकेंद्र नागपुर के प्रबंधक पर मनमानी खरीदी व किसानों के शोषण का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। *”समिति सदस्यों द्वारा लगाए गए आरोप द्वेषपूर्ण और निराधार है, सारी मापदंडों के अनुरूप ही खरीदी की जा रही है।”* *राकेश साहू, प्रभारी,धान खरीदी उपकेंद्र नागपुर* Spread the love Post navigation : नगर सैनिक की हत्या…हमलावरों ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट राम भजन में भक्तो संग जमकर झूमे विधायक और कलेक्टर, कमरों ने की सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा