जांजगीर चाँपा

: नगर सैनिक की हत्या…हमलावरों ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

: नगर सैनिक की हत्या…हमलावरों ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
: जांजगीर-चाम्पा। जिले के नवागढ़ थाना में पदस्थ नगर सैनिक रज्जू तिवारी की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के भाई राम प्रसाद तिवारी ने थाना नवागढ़ को भाई रज्जू तिवारी के हत्या की सूचना दी.  नवागढ़ थाने से ड्यूटी कर रात को घर वापसी के दौरान अज्ञात हमलावर ने ग्राम अवरीद व अमोरा के बीच सुनसान सड़क किनारे नगर सैनिक रज्जू तिवारी की हत्या कर दी. मामले की सूचना पर नवागढ़ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है.

वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा गया है. जांच अभी जारी है.

Spread the love

Related Articles

Back to top button