रायपुर :  बृजमोहन अग्रवाल और रमन सिंह के बीच लंबे समय से राजनीतिक तकरार जारी है और समय-समय पर उनके बीच की दूरी व कटुता भी सामने आते रहती है .धरमलाल कौशिक के नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के खेमे में जमकर आक्रोश है. इसी आक्रोश के चलते बृजमोहन अग्रवाल के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता ने अपने फेसबुक पेज में धरमलाल कौशिक को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उन्होंने कौशिक को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का गुलाम कहा है.

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, “भाजपा की हार का गुनाहगार धरमलाल कौशिक.” देवेन्द्र गुप्ता ने कौशिक को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद फेसबुक में यह टिप्पणी की है.

उल्लेखनीय है कि बृजमोहन अग्रवाल भी नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में थे उनके अलावा ननकी राम कंवर और खुद पूर्व सीएम रमन सिंह भी उसी कतार में थे. लेकिन डॉ रमन सिंह के नाम का पार्टी के भीतर में ही विरोध शुरु हो गया था. जिसके बाद डॉ रमन सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक का नाम आगे बढ़ा दिया था.


Spread the love

You missed