रायपुर

छत्तीसगढ़: कोरोना संक्रमण से वरिष्ठ कांग्रेस नेता की मौत…. पढ़िए पूरी खबर

  कबीर क्रांति, डी एन योगी

छत्तीसगढ़: कोरोना संक्रमण से वरिष्ठ कांग्रेस नेता की मौत…. पढ़िए पूरी खबर
 दोस्त के संपर्क में आने से हुए थे पॉजिटिव
रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है. आज कोरोना संक्रमति एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व वकील की मौत हो गई. मृतक कांग्रेस नेता का नाम प्रदीप उपाध्याय है.

जानकारी के मुताबिक, 13 जुलाई को प्रदीप में सर्दी, खांसी का लक्षण दिखा था. इसके बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था. कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उनके दोनों फेफड़े निमोनिया से बुरी तरह संक्रमित हो गए थे. डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. आज सबुह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली.: बताया जा रहा है कि प्रदीप उपाध्याय के मित्र की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी. जिससे वह डर गया था और 8-9 दिन तक अपना टेस्ट नहीं कराया था. वे घर में हो बंद हो गए थे. बीते शनिवार को जब लक्षण ज्यादा दिखा, तब अस्पताल में भर्ती हुए थे. दुखद खबर मिलने के बाद प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है. संदेश जारी कर कहा कि परिजनों को इस कठिन दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

Spread the love

Related Articles

Back to top button