अफसरों के ट्रांसफर के बाद रिलीव न होने पर डीजीपी डीएम अवस्थी नाराज, आईजी, एसपी को भेजा कड़ा फैक्स, बोले सस्पेंड करो

अफसरों के ट्रांसफर के बाद रिलीव न होने पर डीजीपी डीएम अवस्थी नाराज, आईजी, एसपी को भेजा कड़ा फैक्स, बोले सस्पेंड करो
रायपुर – छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डी०एम० अवस्थी के द्वारा एक पत्र जारी कर कड़ा निर्देश दिया गया, डीजीपी के सिंगल आदेश बाद भी बिलासपुर का टी०आई० बलरामपुर के लिए अभी तक रिलीव नहीं हुआ। डीजीपी डीएम अवस्थी ने आईजी और एसपी को लिखे पत्र में ट्रांसफर के बावजूद उसका पालन नहीं होने की खबरों पर नाराजगी जाहिर किया। पत्र में उल्लेख है कि डीजीपी स्थानातंरण के सभी प्रकरणो की कल समीक्षा करेंगे और चूक पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्यवाही संभावित है।
डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जिन पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के स्थानांतरण किये गए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए। सभी रेंज आईजी को भी निर्देश दिया गया है कि वे स्वयं स्थानांतरण आदेशों को पालन कराना सुनिश्चित करें। यदि स्थानांतरण के बाद भी अधिकारी को रिलीव नहीं किया जाता है इकाई प्रमुख को जिम्मेदार माना जायेगा। स्थानान्तरण के बाद भी रिलीव ना करना बहुत ही गंभीर अनुशासनहीनता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीजीपी डीएम अवस्थी कल खुद ऐसे मामलों की समीक्षा करेंगे।


