देश

दिग्विजय सिंह का समर्थन में धूनी रमाने वाले कंप्यूटर बाबा पर एफआईआर

मध्यप्रदेश के भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में पूजा-अर्चना करने और साधु-संतों के साथ धूनी रमाने वाले कंप्यूटर बाबा पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

बता दे  कि भोपाल लोकसभा सीट पर छठे चरण में 12 मई को मतदान हुआ था। यहां से भारतीय जनता पार्टी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह उम्मीदवार हैं। राम मंदिर मामले पर भाजपा से नाराज भोपाल के साधु-संतों ने मतदान के पहले दिग्विजय सिंह को अपना समर्थन दिया था। कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में भोपाल में तीन दिनों के हठ योग शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान दिग्विजय सिंह भी अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ पूजा-पाठ करते नजर आए थे। 

इसके अलावा कंप्यूटर बाबा ने दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु-संतों के साथ एक विशाल रैली भी निकाली थी, जिसके बाद भोपाल जिला अधिकारी ने उनके तीन दिवसीय शिविर की जांच के आदेश दिए थे। जिला अधिकारी ने कहा था कि शिविर के आयोजन को लेकर ली गई अनुमति और उसमें दिग्विजय सिंह की भूमिका की जांच की जाए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button