सखी वन स्टाप सेंटर घोटाला समाचार प्रकाशन के बाद भी नही जागा विभाग …! कवर्धा: भाजपा शासन में किस तरह घपले घोटाले, फर्जीवाड़ा, गबन,अनियमितता व भ्रष्ट्राचार को राज्य शासन के जिम्मेदार प्रश्रय देते रहे यह किसी से नही छुपा है। कबीरधाम जिले में तो भाजपा नेताओं के संरक्षण में राजकोष को लुटने का मिशन ही चल रहा था। लगभग हर विभाग में भ्रष्ट्राचार की बानगी देखाई दे रही थी ऐसा ही मामला महिला एवं बाल विकास विभाग का है। भाजपा शासन में भ्रष्ट्राचार की खुली छुट का लाभ उठाते हुए सखी वन स्टाप सेंटर में नान स्टाप भ्रष्ट्राचार का खेल चलता रहा है। हमारे द्वारा पूर्व में इसके संबंध में समाचार भी प्रकाशित किया जा चुका है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन संचालित सखी वन स्टाप सेंटर में भ्रष्ट्राचार का नान स्टाप खेल जारी है। सखी वन स्टाप के नोडल प्रभारी पर लाखों रू. की अनियमितता व भ्रष्ट्राचार किये जाने के आरोप लगाये जा रहे हैं। नोडल अधिकारी नितिका डडसेना के कारनामों की चर्चा विभागीय गलियारे से होते हुए नगर के चौक चौराहो होटल पान ठेलों में पहुंच चुकी है। इस संबंध में कुछ अन्य वेबसाईटों व समाचार पत्रों में भी समाचार प्रकाशन हुआ है मगर विभागीय अधिकारी की कुंभकर्णी नींद अब तक नही टुट पायी है। भ्रष्ट्राचार के खेल में माहिर नोडल प्रभारी नितिका डडसेना की कमीशन में दब चुके उच्चाधिकारियों की हरकत से राज्य की कांग्रेस सरकार की छवि पर भी आंच आ रही है। बताया जा रहा है कि नोडल प्रभारी जिस तरह भाजपा शासन में भाजपा नेताओं को साध कर लाखों रू. गटक गई ठीक उसी तरह अब कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को साध कर अपने भ्रष्ट्राचार पर पर्दा डालने की भरपूर कोशिश में लगी हुई है। विभागीय गलियारे में चर्चा है कि नोडल प्रभारी नितिका डडसेना द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी अतुल परिहार के साथ मिलीभगत करके ही भ्रष्ट्राचार व अनियमितता को अंजाम दिया गया है ऐसे में जिला स्तर के अधिकारी के बजाय संभाग स्तरीय जांच टीम से जांच कराया जाना चाहिए । बहरहाल समाचार प्रकाशन के बाद भी जांच शुरू नही होने से सखी वन स्टाप सेंटर की नोडल प्रभारी बुलंद हौसले के साथ अपने भ्रष्ट्राचार को दबाने में जुटी हुई है जिसे विभागीय अधिकारी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। बहरहाल सखी वन स्टाफ सेंटर में लाखों रू. का भ्रष्ट्राचार के संबंध में लगातार समाचार प्रकाशन के बाद भी जांच कार्यवाही नही होना अत्यंत दुखद एवं शर्मनाक है। Spread the love Post navigation स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम करने की जरूरत : भूपेश बघेल भूपेश सरकार का शिक्षक पंचायत और पंचायत सचिवों को तोहफा, वायदे के अनुरूप वेतन बढाने के लिए अनुपूरक बजट में करोड़ों का प्रावधान