देश

पुलिस के वेश में डकैती करने वाले तीन धरे गए

नयी दिल्ली : पुलिस के वेश में एक व्यक्ति से कथित रूप से डेढ़ लाख रुपये की लूट को अंजाम देने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना तिमारपुर इलाके में 10 अप्रैल को हुई थी ।

उन्होंने बताया कि उनमें से एक संदिग्ध घटना के समय खाकी वर्दी पहने हुए था ।

पुलिस उपयुक्त (बाहरी उत्तर) गौरव शर्मा ने बताया, ‘‘मंगलवार को लगभग आठ बजे रात में स्वरूप नगर इलाके में शनि मंदिर के पास पुलिस ने बाईक सवार तीन लोगों को रुकने का इशारा किया । इस पर उन्होंने भागने का प्रयास किया । हालांकि, बाद में उन्हें पकड़ लिया गया ।’’

उन्होंने बताया कि बाद में उनकी पहचान सोमबीर, गौरव एवं पवन के रूप में की गयी ।

अधिकारी ने बताया कि सोमबीर के पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए ।

उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि जिस बाईक पर सवार होकर वह जा रहे थे वह भी चोरी की थी ।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान संदिग्धों ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने तिमारपुर इलाके में बंदूक दिखा कर डेढ़ लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था ।

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button