रायपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. चरण दास महंत विधानसभा अध्यक्ष ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया. इस मामले में सबसे दिलचस्प बात ये रही है कि कांग्रेस के साथ भाजपा और जोगी कांग्रेस के विधायक भी डॉ. चरण दास महंत के प्रस्तावक और समर्थक बने. कांग्रेस की ओर से जहां सीएम भूपेश बघेल, रविन्द्र चौबे, शिव डहरिया प्रस्तावक और ताम्रध्वज साहू, प्रेमसाय सिंह, कवासी लखमा समर्थक बने वहीं भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह प्रस्तावक और नारायण सिंह चंदेल समर्थक बने. जबकि जोगी कांग्रेस की ओर से धर्मजीत सिंह प्रस्तावक और रेणु जोगी समर्थक बने. इस तरह उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है . Spread the love Post navigation कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन भुगतान की प्रक्रिया को सरलीकरण बनाने में जुटा प्रशासन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल ,जीपी सिंह को हटाकर रतनलाल डांगी को बनाया दुर्ग आईजी ,आनंद छाबड़ा बने रायपुर के आईजी