देशरायपुर

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल ,जीपी सिंह को हटाकर रतनलाल डांगी को बनाया दुर्ग आईजी ,आनंद छाबड़ा बने रायपुर के आईजी

रायपुर : राज्य सरकार ने देर रात राज्य के चीफ सेक्रेटरी के साथ 5 IG के भी तबादले कर दिए। राजधानी रायपुर के अलावा दुर्ग रेंज के आईजी को बदल दिया गया है।
जीपी सिंह को रायपुर मुख्यालय भेजा गया है। वही रायपुर का नया IG आनंद छाबड़ा को बनाया गया है। वहीं रतन लाल डांगी को दुर्ग का नया IG बनाया गया है। अरुण देव गौतम को ADG सीआईडी से सचिव गृह, जेल और परिवहन बनाया गया है। वहीं एसआर कल्लूरी को EOW व ACB का आईजी बनाया गया है। अभी कल्लूरी PHQ में आईजी थे।
वहीं रायपुर के आईजी दीपांशु काबरा को भी PHQ भेजा गया है।
रायपुर IG बनाये गए छाबड़ा अभी PHQ में विशेष सचिव थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button