मोदी के सवाल पर भड़का यह कांग्रेसी नेता, पत्रकारों को कहा – मैं तुम्हें मार दूंगा

शिमला। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर आपा खो दिया। दरअसल पत्रकारों ने उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल पूछे थे। इस पर अय्यर नाराज हो गए। उन्होंने पत्रकार को घूंसा दिखाते हुए कहा कि मैं तुम्हें मार दूंगा। अय्यर ने मई 2017 में मोदी को ‘नीच व्यक्ति’ करार दिया था। 14 मई को अय्यर ने कहा कि मैं अब अपने उस बयान पर कायम हूं। इस पर बहस करने की मेरी कोई इच्छा नहीं है। पत्रकार के सवाल पर अय्यर ने कहा कि भारत में एक ही व्यक्ति है, उनके तीखे हमले आपने नहीं देखे, उनसे सवाल कीजिए। वे आपसे बात इसलिए नहीं करते, क्योंकि वे डरपोक हैं। इसके बाद अय्यर ने कहा कि अब आप मुझसे कोई सवाल नहीं कर सकते। पत्रकार ने अय्यर को नाराज न होने के लिए कहा। जाते-जाते अय्यर ने पत्रकार को अपशब्द भी कहा।



