कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी. एन. योगी की रिपोर्ट

“खाली झोला लेकर आया था… भरकर झोला ले गया!”

तबादले के बाद रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव रोड की कथित ‘एंट्री’ बंद होने की शहर में चर्चा

, उक्त, एंट्री का कुछ पैसा पत्तल चाटने वाले मुर्दों को भी मिलता था’,,? 

कवर्धा। गृह मंत्री के जिले में इन दिनों एक अधिकारी के तबादले को लेकर शहर भर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। आमजन के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि रायपुर रोड, बिलासपुर रोड और राजनांदगांव रोड पर जिस कथित ‘एंट्री’ की खुलेआम चर्चा होती थी, वह अधिकारी के स्थानांतरण के बाद अचानक बंद हो गई।

इसी को लेकर शहर में लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं—”खाली झोला लेकर आया था, भरकर झोला ले गया।” यह टिप्पणी अब चाय की दुकानों से लेकर चौक-चौराहों तक चर्चा का विषय बनी हुई है।

हालांकि, कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। संबंधित विभाग या अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यदि इन चर्चाओं में सच्चाई है, तो प्रशासन को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लानी चाहिए, ताकि तथ्यों और अफवाहों के बीच स्पष्टता हो सके।

 संपादक: डी. एन. योगी

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

Spread the love

You missed