दंतेवाड़ादेश

मुठभेड़ के बाद ईनामी जनमिलिशिया कमांडर और जनताना सरकार के अध्यक्ष गिरफ्तार

दन्तेवाड़ा : दन्तेवाड़ा जिला पुलिस और डीआरजी के जवानों ने मंगलवार को मुठभेड़ में 5 लाख के ईनामी नक्सली कमलू उर्फ़ शंकर को मार गिराया था. जिसके बाद सर्चिंग के दौरान दो नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया था. अब पुलिस ने खुलासा किया है कि गिरफ्तार दोनों नक्सली एक-एक लाख के इनामी है.

दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए नक्सली घोपा पोया जनमिलिशिया कमांडर और कुमारू मुरामी जनताना सरकार अध्यक्ष है. दोनों 1-1 लाख के ईनामी है. वहीं मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव लेने परिजन दन्तेवाड़ा अस्पताल पहुंचे हुए है.

बता दें कि जवानों मुठभेड़ के बाद घटना स्थल से जवानों ने एक एमएम का पिस्टल और 8 राउंड भी बरामद हुआ है.

Spread the love

Related Articles

Back to top button