कवर्धा

दिव्यांग भाई को निःशुल्क पेट्रोल स्कूटी भेंट, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा एक और कदम**भावना बोहरा कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

दिव्यांग भाई को निःशुल्क पेट्रोल स्कूटी भेंट, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा एक और कदम**भावना बोहरा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

 कवर्धा**विधायक भावना बोहरा व्दारा। विधायक कार्यालय रणवीरपुर में ग्राम भाटकुंडेरा निवासी दिव्यांग भाई श्री राजेश कौशिक को निःशुल्क पेट्रोल चलित स्कूटी भेंट कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की सराहनीय पहल की गई।

इस अवसर पर कहा गया कि किसी जरूरतमंद के जीवन को आसान बनाना, उसके चेहरे पर खुशी लाना और उसे आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करना ही सच्ची जनसेवा है। राजेश जी के चेहरे पर खुशी देखकर मन को जो संतुष्टि मिली, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

जनसेवा का उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना है।

ईश्वर से कामना है कि राजेश कौशिक जी का जीवन खुशियों, आत्मविश्वास और सफलता से भरा रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button