*कबीरधाम पुलिस ने हत्या प्रकरण में 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार* *ग्राम बैहरसारी से लापता युवक की हत्या कर शव थाना पांडातराई क्षेत्र में फेंकने का मामला* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा**जिले के थाना बोडला अंतर्गत चौकी पौड़ी क्षेत्र के ग्राम बैहरसरी निवासी युवक कोमल वर्मा की हत्या प्रकरण में कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक का शव थाना पांडातराई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोंढा में बोरी के भीतर बरामद हुआ था, जिसके बाद मामले की गंभीरता से जांच प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल तथा अमित पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण तथा उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना बोडला एवं चौकी पौड़ी पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित जांच एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। मृतक कोमल वर्मा निवासी ग्राम बैहरसरी, चौकी पौड़ी थाना बोडला दिनांक 28.05.2026 को अपने घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा था। परिजनों द्वारा अगले दिन गुम इंसान दर्ज कराया गया, जिसके पश्चात कबीरधाम पुलिस द्वारा तत्काल पतासाजी प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक की अंतिम लोकेशन एवं कॉल डिटेल का विश्लेषण किया गया, जिसमें मंदाकिनी वर्मा से संपर्क होना पाया गया। प्रकरण में आरोपी महिला मंदाकिनी वर्मा से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि मृतक कोमल वर्मा उसे अश्लील वीडियो के माध्यम से लगातार ब्लैकमेल करता था तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। आरोपी महिला के अनुसार घटना दिनांक की रात्रि मृतक द्वारा पुनः उससे संपर्क कर संबंध बनाने का दबाव बनाया गया, जिससे परेशान होकर उसने उसे अपने घर बुलाया। घर पहुंचने पर घर निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले सरिया मोड़ने के बड़े पाना से उस पर प्रहार किया गया। घटना के दौरान महिला का पति रामस्नेही वर्मा जाग गया और उसे घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद रामस्नेही वर्मा एवं मंदाकिनी वर्मा द्वारा मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के पश्चात शव को घर में छिपाकर रखा गया तथा अगले दिन रामस्नेही वर्मा ने अपने भाई रूपेश वर्मा के साथ मिलकर शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर के माध्यम से थाना पांडातराई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोंढा ले जाकर ठिकाने लगा दिया। मामले में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है— 1. रामस्नेही वर्मा, निवासी ग्राम बैहरसरी, चौकी पौड़ी थाना बोडला जिला कबीरधाम 2. मंदाकिनी वर्मा, निवासी ग्राम बैहरसरी, चौकी पौड़ी थाना बोडला जिला कबीरधाम 3. रूपेश वर्मा, निवासी ग्राम बैहरसरी, चौकी पौड़ी थाना बोडला जिला कबीरधाम प्रकरण में अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 103(1), 238(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। कबीरधाम पुलिस गंभीर अपराधों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है तथा अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation *सेवानिवृत्त शिक्षक का शाल-श्रीफल से हुआ सम्मान* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा**ग्राम पंचायत जेवडनखुर्द में सुशासन तिहार के अवसर पर, दिनांक *29-05-26* को शा.पूर्व माध्य.शाला घुघरी कला के उत्कृष्ट प्रधान पाठक, वर्षों तक शिक्षा की ज्योति जलाने वाले श्री धर्मेंद्र शर्मा जी के सेवानिवृत्त होने पर सुशासन तिहार में विदाई-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ.ग. के यशस्वी उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा जी द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक श्री धर्मेंद्र शर्मा को पेंशन अदायगी आदेश के साथ शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आपने अपना संपूर्ण सेवाकाल अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित किया। उनके अनेको शिष्य आज विभिन्न उच्च पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग सेश्रीएफ आर वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी, श्री संजय दुबे विकासखंड शिक्षा अधिकारी, श्री अजय चंद्रावंशीएबीईओ,श्री केशलाल साहू बीआरसी, श्री महेंद्र जांगड़े सीएसी एवं शिक्षक गण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। बहुत ही कुशलता पूर्वक श्री महेश सिंह ठाकुर के द्वारा मंच संचालन किया गया। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सम्मान और अधिकारों को लेकर कबीरधाम में उठी बड़ी मांग