*सेवानिवृत्त शिक्षक का शाल-श्रीफल से हुआ सम्मान* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा**ग्राम पंचायत जेवडनखुर्द में सुशासन तिहार के अवसर पर, दिनांक *29-05-26* को शा.पूर्व माध्य.शाला घुघरी कला के उत्कृष्ट प्रधान पाठक, वर्षों तक शिक्षा की ज्योति जलाने वाले श्री धर्मेंद्र शर्मा जी के सेवानिवृत्त होने पर सुशासन तिहार में विदाई-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ.ग. के यशस्वी उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा जी द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक श्री धर्मेंद्र शर्मा को पेंशन अदायगी आदेश के साथ शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आपने अपना संपूर्ण सेवाकाल अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित किया। उनके अनेको शिष्य आज विभिन्न उच्च पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग सेश्रीएफ आर वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी, श्री संजय दुबे विकासखंड शिक्षा अधिकारी, श्री अजय चंद्रावंशीएबीईओ,श्री केशलाल साहू बीआरसी, श्री महेंद्र जांगड़े सीएसी एवं शिक्षक गण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। बहुत ही कुशलता पूर्वक श्री महेश सिंह ठाकुर के द्वारा मंच संचालन किया गया। Spread the love Post navigation Previous Post *कबीरधाम पुलिस ने हत्या प्रकरण में 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार* *ग्राम बैहरसारी से लापता युवक की हत्या कर शव थाना पांडातराई क्षेत्र में फेंकने का मामला* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट