कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीरधाम। Deepak Baij के अनुमोदन पर पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीरधाम। Deepak Baij के अनुमोदन पर पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
बताया गया है कि पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनसे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर Naveen Jaiswal, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और क्षेत्र के जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी के गठन से पंडरिया ब्लॉक में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की गतिविधियां गांव-गांव तक तेजी से पहुंचेंगी।,देखिये पदाधिकारियों की लिस्ट
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,, 9425558295




